फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bowed heads in prostration, prayed; hugged each other

Kaithal News: सजदे में झुके सिर, मांगीं दुआएं<bha>;</bha> गले मिले

Tue, 01 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bowed heads in prostration, prayed; hugged each other
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला चीका/सीवन। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को ईद उल फितर हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। इससे पहले सभी ने सजदे में सिर झुकाकर मुल्क की सलादती की दुआएं भी मांगी।

उधर, सीवन में भी ईद हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई। सिरटा रोड पर स्थित प्राचीन ईदगाह में मौलाना साबीर ने ईद की नमाज अदा करवाई। इस मौके पर मौलाना साबीर ने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख शांति और बरकत लेकर आए और सभी मिल जुल कर रहें आपस में भाईचारा बनाए रखें। यही हम सबकी कामना है।
विज्ञापन


इस अवसर पर मेहरदीन, सुभाष दीन, सराजूदीन, यासीन, लीला दीन, शाहिद, अंजुम, जमालूदीन, अली हसन, यासिन व अन्य मौजूद रहें। उधर, गुहला चीका में सोमवार को धूमधाम से ईद मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम समाज के लोगों ने पिहोवा रोड स्थित मस्जिद में पहुंचकर नमाज अदा की। बाद समाज के लोगों ने सदका, फितरा, जकात जमा कराई और गरीबों को दान दिया। बाद में सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद-उल-फितर की बधाई दी।

लोगों ने मस्जिद के बाहर लगे मेले में जमकर खरीदारी की और बाजार में भी लोग पर्व को लेकर खरीदारी करते हुए नजर आए। मस्जिद के इमाम मोहम्मद जुनैद ने ईद के त्योहार पर सभी लोगों को पर्व की मुबारकबाद दी।

उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान एश मोहम्मद ने कहा कि रमजान के पाक महीने की समाप्ति पर मनाए जाने वाला ईद-उल-फितर खुशी का पर्व है। मस्जिद में मौजूद सभी लोगों से आह्वान किया कि दीन दुखियों, जरूरतमंदों व लाचार लोगों की उदार मन से मदद करने के लिए आगे आकर इस पवित्र पर्व की खुशियों को और बढ़ाए।


उप प्रधान नूरुद्दीन ने सभी को बधाई दी। लोगों ने घरों में पकवान बनाए, जिसमें खासतौर पर मीठी खीर, हलवा व सेवइयां बनाकर स्वाद लिया। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई। इस अवसर पर मास्टर मलकीत, मोहम्मद, अल्फाज़, अली, नसीम, फकीरिया, मसीता खान, कव्वालदिन, मोबीन, शिजाद, शकील, अरमान, इरफान, खुशी व खुर्शीद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed