{"_id":"032ea2b8a5ed4b64966a14a664a9ee1d","slug":"both-firm-have-to-pay-9-crore-as-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों प्रतिष्ठानों को भरना पड़ेगा 9 करोड़ का टैक्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों प्रतिष्ठानों को भरना पड़ेगा 9 करोड़ का टैक्स
कलायत/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आयकर विभाग द्वारा कलायत अनाज मंडी में दो फर्मों पर किया गया सर्वे शुक्रवार सायं तक पूरा किया गया। आयकर विभाग की टीम वीरवार को करीब 11 बजे अनाज मंडी में 2 फर्मों के सर्वे के लिए पहुंची थी तथा सांय तक रिकार्ड का बारीकि से निरीक्षण किया गया। सर्वे पूरा होने पर आयकर आयुक्त वंदना मोहते ने बताया कि दोनों फर्मों द्वारा 9 करोड़ रुपये पर सरेंडर किया गया है।
उन्होंने बताया कि एक फर्म पर 3 करोड़ रुपये की राशि तथा दूसरी फर्म पर 6 करोड़ रुपये की राशि पर टैक्स देने के लिए रजामंद हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों फर्मों द्वारा किए गए सरेंडर पर सरकार के नियमानुसार टैक्स वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों फर्मों द्वारा मानी गई राशी का टैक्स तय समय सीमा तक किस्तों में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
दोनों फर्मों के आयकर सलाहकार अधिवक्ता ने बताया कि विभाग से टैक्स भरने के लिए जो वायदा किया गया है, वह समय पर भर दिया जाएगा। उन्होंने आयकर दाताओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इमानदारी से टैक्स अदा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन