{"_id":"65c161ec51e7df58e00150c6","slug":"both-accused-in-womans-murder-sent-to-jail-kaithal-news-c-18-1-knl1004-320451-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला की हत्या में दोनों आरोपियों को भेजा जेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला की हत्या में दोनों आरोपियों को भेजा जेला
Tue, 06 Feb 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उद्योग मार्ग कैथल पर रात के समय महिला से दुष्कर्म करके हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव सजूमा निवासी बंटी उर्फ तोतु व जाखौली अड्डा कैथल निवासी सोनू को जेल भेज दिया। पूछताछ के लिए आरोपियों का दो दिन रिमांड लिया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह उद्योग मार्ग कैथल से एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान होने उपरांत मृतका की बहन की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से हत्या की वारदात में प्रयुक्त ईंट व ई-रिक्शा बरामद की गई। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं।
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया था कि दोनों आरोपियों ने महिला के साथ शराब पी थी। मृतका बंटी की जानकार थी और सोनू बंटी का दोस्त है। 29 जनवरी की रात को बंटी उर्फ तोतु ने अपने दोस्त सोनू की ई-रिक्शा मंगवाई और उसमें महिला को बैठा लिया। उसके बाद तीनों ने शराब पी और महिला से दुष्कर्म किया। फिर किसी बात पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। उन्होंने महिला के सिर में ईंट मार दी। जिस समय वे महिला को उद्योग मार्ग पर छोड़कर गए, तब तक वह जिंदा थी।