फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Boosted the players' morale by providing them with hockey kits.

Kaithal News: खिलाड़ियों को हॉकी किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Boosted the players' morale by providing them with hockey kits.
खिलाड़ियों को हॉकी किट प्रदान करते एसडीएम। विज्ञ​प्ति
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका के मैदान में खिलाड़ियों को हॉकी किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उनकी प्रतिभा को पहचानने, निखारने और उन्हें उचित अवसर उपलब्ध करवाने की है। खेल हो या शिक्षा, बच्चों को बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन देकर उन्हें आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे प्रतिभा के दम पर देश और प्रदेश में गुहला-चीका का नाम रोशन करें, इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के लोगों को भी आगे आना होगा। उन्होंने बच्चों को हॉकी किट उपलब्ध करवाने के लिए समाजसेवी एवं बालाजी मार्बल्स से जुड़े जसविंदर कुंडू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे सहयोग से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर संसाधन मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में अनेक बच्चे खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। यदि उन्हें समय पर आवश्यक सुविधाएं, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले तो वे निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

खिलाड़ियों को हॉकी किट प्रदान करते एसडीएम। विज्ञप्ति

खिलाड़ियों को हॉकी किट प्रदान करते एसडीएम। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed