फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Boost soil fertility by managing crop residues: Dr. Amit Kumar

फसल अवशेषों का प्रबंध कर बढ़ाएं भूमि की उर्वरा शक्ति : डॉ. अमित कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Boost soil fertility by managing crop residues: Dr. Amit Kumar
जाखौली में आयोजित ग्राम स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम में किसानों को जागरूक करते हुए अ​धिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव जाखौली में शनिवार को ग्राम स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के वैज्ञानिक एवं फसल अवशेष प्रबंधन के नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने किसानों को फसल अवशेषों का खेत में ही प्रबंधन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खेत में फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने से मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ती है। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, सरफेस सीडर, जीरो टिलेज मशीन, मल्चर, चॉपर और रोटावेटर जैसी मशीनों से पराली का खेत में ही प्रबंधन किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से धान की फसल की नियमित निगरानी करने और कीट व रोगों से बचाव के लिए कृषि विश्वविद्यालय की सिफारिशों के अनुसार उपाय करने की अपील की। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि धान के अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। इससे आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि खेत में आग लगाने से मिट्टी के मित्र कीट भी नष्ट होते हैं, जिसका असर फसल उत्पादन पर पड़ता है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का आह्वान किया। साथ ही प्राकृतिक खेती, कीटनाशक मुक्त सब्जियों व दूध के उत्पादन और स्वच्छ खान-पान के लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान फूल कुमार सहित करीब 75 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed