फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Books on time, will not stop studying

समय पर पहुंचेंगी किताबें, नहीं रुकेगी पढ़ाई

Fri, 07 Mar 2014 12:12 AM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 07 Mar 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Books on time, will not stop studying
जिले में इस बार विद्यार्थियों के लिए किताबों की कमी नहीं रहेगी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 25 मार्च तक जिले के सभी स्कूलों में किताबें पहुंच जाएंगी। पिछले वर्ष शिक्षा का सत्र शुरू होने के आठ महीने बाद किताबें प्रदेश के स्कूलों में पहुंची थीं लेकिन शिक्षा विभाग ने इस बार विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए अभी से स्कूलों में किताबें पहुंचानी शुरू कर दी हैं। जिले के स्कूलों में सातवीं व आठवीं की किताबें सत्र के शुरू होने से पहले ही पहुंच चुकी हैं, जबकि अन्य कक्षाओं की किताबें 25 मार्च से पहले सभी स्कूलों में भेज दी जाएंगी। किताबाें के शिक्षा सत्र पहले स्कूलों में पहुंचने से जिले के 632 स्कूलों के 95,652 विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र मोर ने बताया कि पिछले वर्ष जिले के स्कूलों में किताबें देरी से आने के कारण विद्यार्थियों को अनेक प्रकार की समस्याओं को सामना करना पड़ा था। विभाग ने विद्यार्थियों को समस्याओं को देखते हुए शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही जिले के स्कूलों में किताबें भेजना शुरू कर दिया है। जिले के स्कूलों में कक्षा सातवीं व आठवीं की पुस्तकें पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में कक्षा पहली से लेकर कक्षा पांचवीं तक के करीब 56 हजार ओर कक्षा छठी से आठवीं तक के करीब 40 हजार विद्यार्थियों को किताबों का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले के करीब 632 स्कूलों में किताबें वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


आठ महीने तक किताबें नहीं पहुंची थी

जिले के स्कूलों में शिक्षा के सत्र शुरू होने के आठ महीने तक पुस्तकें नहीं पहुंची थीं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी व अध्यापक कक्षाओं में खाली बैठकर घर लौट जाते थे जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ ने फैसले का स्वागत किया
जिले के स्कूलों में शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले किताबें भेजने के फैसले का स्वागत किया है। जिला सचिव सतबीर गोयत ने बताया कि पिछले वर्ष विद्यार्थियों ने स्कूल में किताबें पहुंचने की उम्मीद ही छोड़ दी थी लेकिन इस वर्ष विभाग का समय पर पुस्तकें भेजने के निर्णय सही है। संघ इस फैसले का स्वागत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed