फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Boiler worship in sugar mill

चीनी मिल में हुआ ब्वॉयलर पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Boiler worship in sugar mill
Boiler worship in sugar mill - फोटो : Kaithal
कैथल सहकारी चीनी मिल में बुधवार को ब्लॉयलर पूजन हुआ। नए पिराई सत्र के लिए धीमी आंच पर ब्लॉयलर को परिवक्व किया जाएगा। ताकि गन्ने की मिलिंग के लिए यह तैयार हो सके।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉयलर पूजन के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। जिसमें मिल प्रबंधक ने हवन में पूर्णाहुति डाली। इसके बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। मिल प्रबंध निदेशक सतिंद्र सिवाच ने कहा कि सभी के सहयोग से मिल ने पिछले 5 वर्ष के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी दक्षता में तीन बार द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर जहां हैट्रिक बनाई है, वहीं गन्ना विकास के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश-प्रदेश में अपनी नई पहचान बनाई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कैथल मिल राज्य की दो बार सर्वश्रेष्ठ मिल भी घोषित हुई। उन्होंने मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों को आगामी पिराई सत्र के लिए शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि सभी अपना-अपना कार्य निष्ठा व लग्न से करें ताकि मिल इस पिराई सत्र के दौरान और बेहतर परिणाम हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार एडवांस कैलेंडर तैयार किया गया है-किसान की सुविधा के लिए मिल द्वारा जहां एडवांस कलैंडरिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है वहीं किसान मिल की मोबाइल ऐप द्वारा अपना खाता अपने मोबाइल पर भी देखने में सक्षम होंगे। मिल के केन यार्ड में मानव रहित कांटों पर वजन के लिए कंप्यूटराइज्ड सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

मिल के मुख्य अभियंता एए सिद्दकी ने बताया कि आज से मिल के ब्वॉयलर को धीमी आंच से परिपक्व किया जाएगा ताकि पिराई सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मिल की सारी मशीनरी का गहनता से परीक्षण किया जा रहा है ताकि मिल अपनी क्षमता के अनुसार पिराई कर सके। इस अवसर पर मिल के मुख्य लेखा अधिकारी अनिल अग्रवाल, मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, गन्ना प्रबंधक रामपाल सिहं, गन्ना विपणन अधिकारी देशराज सिंह, निदेशक शमशेर सिंह, राजपाल ढुल, गुरजंट सिंह, रामेश्वर ढुल, कृष्ण कुमार, लवलेश कुमार, सुशील कुमार, सुरेश शर्मा, राममेहर शर्मा व रणधीर सिंह सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed