फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Body of daily wage laborer found near Kalayat railway station.

Kaithal News: कलायत रेलवे स्टेशन के पास मिला दिहाड़ी मजदूर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Body of daily wage laborer found near Kalayat railway station.
मौके पर पहुंची सीन आफ क्राइम व कलायत पुलिस की टीम
कलायत। कलायत के रेलवे स्टेशन के पास गांव कुराड़ निवासी बिट्टू का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया।
विज्ञापन

घटनास्थल के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव नजर आया। उन्होंने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली और उनके आधार पर उसके परिजनों को मौके पर बुलवाया।
विज्ञापन

गांव कुराड़ के सरपंच प्रतिनिधि रणधीर सिंह व परिजनों ने बताया कि पुलिस की ओर से उनके पास सूचना और मृतक की फोटो आई जिसे उन लोगों ने पहचान लिया। बिट्टू नरवाना में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। शुक्रवार सुबह वह घर से नरवाना जाने के लिए आए थे। बिट्टू अविवाहित है और उसके भाई की मौत पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय वह और उनकी बुजुर्ग मां ही परिवार में रहते थे। एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव के शरीर पर कोई चोट का कोई निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed