फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Blood donors gave the message of social service

Kaithal News: रक्तदाताओं ने दिया समाजसेवा का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Blood donors gave the message of social service
कलायत। गांव चौशाला स्थित च्यवन ऋषि आश्रम परिसर में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री च्यवन ऋषि युवा सेवा संगठन चौशाला-कैथल की ओर से आयोजित शिविर में 50 युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

संगठन पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिविर का ध्येय जन सेवा की भावना आम जन में सुदृढ़ करना है।
इस सोच को लेकर ऐतिहासिक स्थल परिसर में जन सेवा की लौ जगाने का निर्णय लिया गया। आयोजन में विभिन्न संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आयोजकों व रक्तदाओं का उत्साह बढ़ाने को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके तहत भाकियू नेता सुरेंद्र सिंह, महिला सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल सिंह, महीपाल सिंह, मास्टर वीरेंद्र सिंह और बड़े-बुजुर्गों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं।
विज्ञापन

रक्त का कोई विकल्प ही नहीं है। आयुर्वेदाचार्य च्यवन ऋषि ने भी चौशाला गांव की धरती पर तप करते हुए लोकसेवा का बड़ा संदेश दिया था। परपंरा अनुसार रक्तादाओं और डाक्टर टीम को आयोजकों ने सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान ग्रामीण युवाओं ने पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष च्यवन ऋषि सरोवर कायाकल्प के नाम पर सरकारी अधिकारियों की ओर से किए जा रहे गोलमाल का मामला भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिस सरोवर को करोड़ों रुपये के बजट से नया लुक मिलना था वह बदहाली का शिकार है। इस गंभीर मामले की उच्च स्तरीय जांच जरूरी है। सरोवर से जुड़ी विकास योजनाओं में जो हेराफेरी हुई उसको लेकर अविलंब जिम्मेदार अधिकारियों-निर्माण एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज हो। ताकि धरोहरों के संरक्षण के नाम पर कोई अधिकारी इस प्रकार का भ्रष्टाचार न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed