{"_id":"68c084d12cc8b4a3c90fd24e","slug":"blood-donation-camp-organized-in-womens-college-kaithal-news-c-245-1-kht1010-137572-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर
Wed, 10 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
08 कैथल। आईजी कॉलेज में रक्तदान शिविर में बैज लगाती डीसी प्रति। संस्थान
कैथल। आईजी महिला कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग, रेडक्रॉस व रेड रिबन सेल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त प्रीति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अशोक गुर्जर और डीएसपी वीरभान सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
उपायुक्त प्रीति ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। इससे न केवल दूसरों की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया। समिति के प्रधान जेबी खुरानिया ने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है, इसलिए यह मानवता की सर्वोत्तम सेवा है।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन कार्यालय और नोबल ब्लड सेंटर की टीम ने सहयोग दिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने छात्राओं को रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में कॉलेज स्टाफ, आईटीआई कैथल के 60 छात्र-छात्राओं और हारट्रोन कोचिंग सेंटर के 60 छात्र-छात्राओं सहित कुल 120 लोगों ने रक्तदान किया।
अंत में जनसंचार विभाग की प्रभारी सीमा सुनेजा और रेडक्रॉस सेल की प्रभारी प्रो. प्रियंका बिंदलिश ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।