फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   blocks crackling like clay

Kaithal News: मिट्टी की तरह चटक रहे ब्लॉक्स

Sat, 06 Apr 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
blocks crackling like clay
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अनुसूचित वर्ग की आवासीय कालोनियों में विभिन्न गलियों के नव निर्माण के लिए जारी करीब ढाई करोड़ के टेंडर कार्य की आड़ में बड़े पैमाने पर पुराने इंटरलाक पेवर ब्लॉक्स को खुर्दबुर्द करने के मामले में नया मोड़ आ गया है।

इसमें गलियों में लगाए गए ब्लॉक्स की गुणवत्ता पर लोग सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इंटरलाक पेवर ब्लॉक्स न केवल गिले हैं बल्कि एक-दूसरे के साथ मामूली रगड़ से टूट रहे हैं। इनके साइज के साथ-साथ टेस्टिंग की मांग लोग उठा रहे हैं।
विज्ञापन


आवासीय क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिन पुराने ब्लॉक्स को गलियों से उखाड़ा गया है उनकी गुणवत्ता नए की तुलना में बेहतर रही है। समझ नहीं आ रहा कि बेहतर ब्लॉक्स को बेवजह उखाड़ कर इधर-उधर खुर्दबुर्द किया जा रहा है। जबकि निम्न दर्जे के नए ब्लाक्स के नाम पर सरकार को चूना लगाने की योजना बुनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज सेवी संगठन और आम लोग पहले एक-एक ब्लाक्स का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग पर अड़ गए हैं। कहा कि जिस प्रकार रातों-रात ब्लॉक्स का गलियों से उठान करवाया गया, वह जांच का विषय है। नगर पालिका प्रशासन सर्व प्रथम पुराने ब्लॉक्स की गुणवत्ता के आधार पर छंटनी कर विवरण दे। उपरांत अगला कार्य शुरू हो।


उन्होंने इस प्रकार की कार्रवाई को लोकसभा चुनाव आचार संहिता की आड़ में बड़ा गोलमाल करार दिया। सरकार ने अनुसूचित वर्ग के आवासीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने को चार करोड़ 77 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed