{"_id":"689cf46a54469be6ac04168f","slug":"blockade-of-hotels-and-dhabas-started-kaithal-news-c-18-1-knl1004-714815-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाकाबंदी कर होटल, ढाबों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाकाबंदी कर होटल, ढाबों की जांच शुरू
Thu, 14 Aug 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। बुधवार से पुलिस ने क्षेत्र के होटल, ढाबे, लॉज, धर्मशाला और अन्य स्थानों पर जांच अभियान शुरू किया। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि जिला और ग्रामीण स्तर के सभी कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हों, इसके लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस आमजन और वीआईपी सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर है। संवाद