फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Block samiti, election, hindi news, kaithal

भाजपा ने लहराया ब्लॉक समिति में परचम

Wed, 16 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राजौंद।
ब्यूरो/अमर उजाला राजौंद। Updated Wed, 16 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Block samiti, election, hindi news, kaithal
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक समिति के चेयमरैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली। दोनों ही पदों पर भाजपा खेमे से सदस्यों का चुनाव हुआ। जिसमें रानी देवी को राजौंद ब्लाक समिति का चेयरमैन चुना गया है। जबकि उप चेयरमैन सर्वजीत कौर मंडवाल को चुना गया। रानी देवी के पति दिलबाग सिंह ढुल इससे पूर्व राजौंद ब्लॉक समिति के चेयरमैन थे। पंचायत समिति राजौंद से कुल 17 सदस्य है, जिनमें 11 सदस्यों ने रानी देवी को चेयरमैन के लिए सर्व सम्मति से चुन लिया। जबकि 6 अन्य सदस्य शामिल ही नहीं हुए। शुगर मिल कैथल की एमडी व कलायत की एसडीएम सुभिता डाका की देखरेख में आयोजित चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी, परंतु दोपहर 12 बजे तक भी केवल ब्लाक समिति के 11 सदस्य ही खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में पहुंचे। शेष 6 सदस्य के न पहुुंचने पर ब्लाक समिति की चेयरमैन रानी देवी को चुन लिया गया।
विज्ञापन


नवनियुक्त चेयरमैन रानी देवी ने भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया व पार्टी को इस क्षेत्र में मजबूत करेंगी। क्षेत्र में विकास करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, विधायक कुलवंत बाजीगर, जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना व ब्लाक समिति सदस्य का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव रामफल राणा, युवा मोर्चा के जिला प्रधान संजय भारद्वाज, निगरानी कमेटी के चेयरमैन संदीप राणा, सदस्य जितेंद्र राणा, पूर्व चेयरमैन दिलबाग सिंह ढुल, सरपंच अनिल, रत्न सिंह सरपंच जाखौली, मंडवाल के सरपंच शम्मी नंबरदार, सहित कई समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन


जीत की खुशी में जमकर उड़ा गुलाल
राजौंद ब्लाक समिति की चेयरमैन रानी देवी व उप चेयरमैन सर्वजीत कौर पुत्री इंद्र सिंह मंडवाल की जीत की खुशी में समर्थकों ने जमकर जहां गुलाल उड़ाया, वहीं डी जे की थाप पर जमकर धमाल मचाया। समर्थकों का जोश देखते ही बनता था। राजौंद से गांव फरीयाबाद व मंडवाल तक डी जे की थाप पर समर्थक खुशी इजहार करते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed