फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Block committee chairman's plate was being jammed in the car

ब्लॉक समिति चेयरमैन की प्लेट लगी गाड़ी में छलकाए जा रहे थे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Block committee chairman's plate was being jammed in the car
कलायत। कलायत में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग के कैंची चौक के बीचों-बीच मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे ब्लाक समिति चेयरमैन की प्लेट लगी बोलेरो गाड़ी में एक ओहदेदार व सरकारी कर्मी को जाम छलकाना महंगा पड़ा। शिकायत पर पहुंची पुलिस की निगाह में वे चढ़ गए। हालांकि उन्हें बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। मामले में डीएसपी का कहना है कि एसएचओ से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुख्य मार्ग पर जाम छलका रहे इन लोगों की शिकायत जब यहां से गुजरने वालों ने पुलिस को दी तो डायल 112 और एसएचओ वाहन सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने की भनक लगते ही ये गाड़ी के अंदर घुस गए और इसे अंदर से बंद कर लिया। मशक्कत के बाद पुलिस ने इन्हें वाहन सहित काबू किया। मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले लोगों ने कहा कि काफी देर से ये लोग सार्वजनिक मार्ग पर हंगामा कर रहे थे। इस दौरान कुछ ने इन्हें समझाने का प्रयास भी किया। राजनैतिक रसूख का हवाला देकर ये उनके साथ अभद्र व्यवहार पर उतर आए। हालांकि पुलिस ने इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राष्ट्रीय मार्ग के बीचों-बीच नेता और सरकारी बाबू का हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चला। लोगों ने मांग की कि इस प्रकार सरेआम हुड़दंग करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। दूसरी ओर डीएसपी सज्जन कुमार ने मामले में कहा कि किसी को भी सार्वजनिक रूप से हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था के लिए बनाए गए नियमों की अवहेलना का अधिकार हासिल नहीं है। इस मामले में एसएचओ से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed