{"_id":"65d1187a3c41e553f70f7414","slug":"bku-chaduni-group-took-out-tractor-march-kaithal-news-c-18-1-knl1004-329519-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाकियू चढ़ूनी ग्रुप ने निकाला ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाकियू चढ़ूनी ग्रुप ने निकाला ट्रैक्टर मार्च
Sun, 18 Feb 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/गुहला-चीका। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप ने शहर में लगभग 50 ट्रैक्टरों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। इसके तहत सभी किसान न्यायिक परिसर के पीछे स्थित सेक्टर 19 के मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालने के लिए रवाना हुए। उधर, गुहला चीका अनाज मंडी भी किसान जमकर गरजे।
शहर में प्रदर्शन के दौरान भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के जिला प्रधान महाबीर चहल नरड़ ने कहा कि भाकियू के शीर्ष नेताओं की कॉल पर मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है। इस ट्रैक्टर मार्च का उद्देश्य सरकार को संकेत देना था कि वह किसानों की सभी मांगें माने। फसलों पर एमएसपी कानून बनाए और स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करे। इस मौके पर उनके साथ नरेंद्र माघो माजरी सहित अन्य किसान शामिल रहे।
ट्रैक्टर मार्च का यह रहा रूट ः किसानों की ओर से निकाले गए ट्रैक्टर मार्च सेक्टर 19 के मैदान से शुरू होकर ढांड रोड, अंबाला रोड, पिहोवा चौक से होते हुए वापस सेक्टर 19 में संपन्न हुआ। जिला प्रधान महाबीर चहल नरड़ ने कहा कि सभी किसान संगठन, खापें व सरपंच एसोसिएशन सहित अन्य संगठन रविवार को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में एकत्रित होंगे। इसके बाद वे पंजाब जाने जाने वाले बाॅर्डरों पर एमएसपी कानून बनाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में कोई ठोस फैसला लेंगे।
विज्ञापन
गुहला-चीका में अनाज मंडी में किसान एकत्रित हुए और वहां से तहसील कैंप तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों के मार्च को देखते हुए तहसील कैंप में भारी पुलिस बल तैनात किया था।
प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर सिंह ने कहा कि पंजाब के किसानों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए 13 फरवरी को दिल्ली के लिए कूच किया था, लेकिन हरियाणा पुलिस ने इन किसानों को बॉर्डर पर रोक रखा है। कहा कि अपने हकों की मांग कर रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं और प्लास्टिक की गोलियों से उन्हें घायल किया जा रहा है।
कहा कि किसानों की मांगे बिल्कुल जायज है और सरकार को इन मांगों को तुरंत प्रभाव से मानना चाहिए। संयुक्त किसान मोर्चा बेशक आंदोलन में शामिल नहीं है, लेकिन वह आंदोलन का पूर्ण समर्थन करता हैं। इसी समर्थन के चलते एक दिन पहले प्रदेश के टोल नाकों को तीन घंटे के लिए फ्री करवाया गया था। रविवार को प्रदेश के किसानों व खापों की कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर एक बैठक भी बुलाई गई है। ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर सिंह बनेड़ा ने की। इस मौके केवल सिंह, सुभाष, पाला भागल, गुरचरण हरिगढ़, गुरजंट टटियाना, हरजिंद्र नंबरदार आदि मौजूद रहे।