{"_id":"64614954f0de79178d0befb4","slug":"bjps-goal-is-to-strengthen-the-social-system-dhankhar-kaithal-news-c-18-1-knl1014-122275-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाना ही भाजपा का लक्ष्य : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाना ही भाजपा का लक्ष्य : धनखड़
Mon, 15 May 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 May 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
कलायत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करना ही भाजपा संगठन एवं सरकार का लक्ष्य है। देश की आजादी के बाद से जनता के उत्थान के लिए जो प्रयास भारतीय जनता पार्टी के शासन के दौरान हुए हैं वो पहले कभी नहीं हुए।
विधानसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत शनिवार देर रात गांव बात्ता में वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलबाग राणा के आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप के वंशजों को मान-सम्मान देने में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन और सरकार की ओर से कोई कमी नहीं रखी गई है। उन्होंने कहा कि आज देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, देश के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, देश के खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे व्यक्तित्व जनसेवा की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ सबको साथ लेकर चलने का जो संकल्प लिया है, उसे निरंतर पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सैनी, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने गांव बाता में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पहुंचकर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, दिलबाग राणा, जरनैल राणा, लिपटी राणा, संजय राणा, पूर्व सरपंच पवन शर्मा, रामकुमार राणा, अमित राणा, भोला राणा, शिवकुमार, प्रदीप कुमार, सुरेेश शर्मा, सोनू राणा, डा सुशील राणा, सुभाष राणा, महाबीर राणा आदि मौजूद रहे।