फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP will feel the pulse of the people in the state

Kaithal News: प्रदेश में कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की नब्ज टटोलेगी भाजपा

Fri, 12 May 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP will feel the pulse of the people in the state
कैथल। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ एवं पार्टी के हरियाणा प्रभारी बिप्लव कुमार देव हरियाणा के सभी 90 हलकों में जाकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की नब्ज टटोलेंगे। खास बात यह है कि इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को कैथल से होगी। कैथल में 12 और 13 मई को दो दिन के प्रवास में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जिले के चारों हलकों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसी प्रकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी अलग-अलग 22 जिलों में ऐसा प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा हरियाणा में इस अभियान के माध्यम से लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियों को तो परखेगी ही, साथ ही संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं के माध्यम से मौजूदा विधायकों, मंत्रियों व चुनाव लड़ने के अन्य इच्छुक कार्यकर्ताओं को लेकर भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसी कारण इन बैठकों में पन्ना प्रमुख, त्रिदेव, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व चेयरमैन, चेयरमैन, पूर्व में भाजपा के हारे हुए प्रत्याशियों, पार्टी के जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इसमें सरकार की नीतियों को लेकर जनता में प्रतिक्रिया, कार्यकर्ताओं की समस्याएं, पार्टी के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। कैथल में पहले दिन शुक्रवार को गुहला और कैथल विधानसभाओं में प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग बैठकें लेंगे। शनिवार को भी इसी तरह कलायत और पूंडरी विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को संजीदगी से लेती है। लोकसभा व विधानसभा के आने वाले चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी प्रभारी जिलों के प्रवास पर रहेंगे। अभियान की शुरुआत कैथल से की जा रही है। दो दिनों में चारों हलकों में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। भाजपा विधायकों व मंत्रियों की परफार्मेंस के बारे में पूछने पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह संगठन की बैठकें हैं, जिसका मकसद संगठन को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed