फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP waved the flag, JJP won in Cheeka

Kaithal Municipal Election Results: जिले में भाजपा का परचम, एक सीट पर जजपा विजयी

Thu, 23 Jun 2022 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2022 03:42 AM IST
सार

शहरों में चेयरपर्सन की कुर्सी की जंग में भाजपा-जजपा गठबंधन आगे रहाद्य। सुरजेवाला के प्रत्याशी आदर्श थरेजा को सुरभि गर्ग ने 5174 मतों से हराया।

विज्ञापन
BJP waved the flag, JJP won in Cheeka
भाजपा प्रत्याशी जीते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैथल के निकाय चुनाव में एक बार फिर से भाजपा ने जिले में परचम लहराया है। जिले में चेयरपर्सन चुनाव में कैथल और राजौंद में भाजपा और चीका में जजपा चेयरपर्सन ने जीत हासिल की है। कैथल नगर परिषद में चेयरपर्सन पद की भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला समर्थित प्रत्याशी आदर्श थरेजा को 5174 के भारी अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार राजौंद में भाजपा प्रत्याशी बबिता ने जजपा नेता सतविंद्र राणा समर्थित प्रत्याशी हरपाल सिंह को 1111 वोटों से हराया। वहीं चीका में जजपा विधायक ईश्वर सिंह की पुत्रवधू जजपा प्रत्याशी रेखा रानी ने भाजपा के नरेश ढांडे की पत्नी उषा रानी को 302 मतों से पराजित किया। जीत के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों ने शहर में विजयी जुलूस निकाला। जीत का जश्र मनाया।
विज्ञापन


कैथल नगर परिषद में एक लाख 6 हजार 298 में से 77 हजार  317 लोगों ने वोट डाले। इनमें से विजयी उम्मीदवार सुरभि गर्ग ने 29,370 वोट हासिल किए। उनकी प्रतिद्वंद्वी और सुरजेवाला समर्थक प्रत्याशी आदर्श थरेजा को 24,196 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहीं आप उम्मीदवार नीलम गुप्ता को 13,343 वोट मिले। इसके अलावा भाजपा नेता पाला राम सैनी की पत्नी और निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा सैनी ने 5447 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व पार्षद विक्की शर्मा की पत्नी कमलेश शर्मा 2401, इनेलो प्रत्याशी उमा रानी गर्ग 1432 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुदेश कश्यप को नोटा से भी कम 515 वोट मिले। नोटा पर 528 लोगों ने वोट डाले।

उधर, चीका नगर पालिका में 19 जून को हुए मतदान में 28 हजार 255 मतदाताओं में से 20 हजार 904 ने अपने मत का प्रयोग किया था। इन वोटों में से विजयी उम्मीदवार विधायक ईश्वर सिंह की पुत्रवधू रेखा रानी को 4697, द्वितीय स्थान पर रही उम्मीदवार पूर्व विधायक स्व. अमर सिंह ढांडे की पुत्रवधू उषा रानी को 4395 व पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर की पुत्रवधू कैलाशो देवी को 4164 वोट मिले।

इसके अलावा आप प्रत्याशी अमनदीप कौर को 1703, निर्दलीय नरेंद्र कौर को 1409, हरप्रीत कौर को 985, डिंपल रानी को 905, नीतू को 761, रेनूका को 459 व इनेलो प्रत्याशी किरण रानी को 310 वोट मिले। इसके अलावा पूजा को 218, मनजीत कौर 165, सुनीता रानी 164, गंगा देवी 150, पूनम 121 वोट लेकर नोटा से भी पीछे रहे। यहां चेयरपर्सन में नोटा को 301 डाले गए।

इसी प्रकार से राजौंद में 12,554 में से 9899 मतदाताओं ने वोट डाले। राजौंद में विजयी भाजपा प्रत्याशी बबिता को 3433, हरिपाल सिंह को 2322, कर्ण सिंह को 2150, रमेश को 687, पप्पी कुमार को 401, सलिंद्र कुमार को 308, इनेलो प्रत्याशी रमेश कुमार को 219, आप प्रत्याशी डा. प्रीति को 129, रोहताश को 70, सुखदेव को 52, संदीप को 40, राजेश को 37 वोट मिले। यहां भी नोटा दो उम्मीदवारों से ऊपर रहा। नोटा पर 46 लोगों ने वोट डाले। 

भाजपा के 16, कांग्रेस समर्थित 12 तो तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते
कैथल। कैथल शहर में 31 वार्डों में से 16 भारतीय जनता  पार्टी के, 12 कांग्रेस समर्थित तो तीन पार्षद निर्दलीय जीते हैं। भाजपा के जीते पार्षदों में वार्ड दो से सीमा वर्मा, तीन से सोनिया, आठ से परमजीत कौर, नौ से निरंजन सैनी, 10 से रोहन मित्तल, 13 से ज्योति जांगड़ा, 14 से दीपक शर्मा, 16 से रामफल सैनी, 19 से सीमा देवी, 20 से रिंकू सैनी, 23 से रामवीर उर्फ लीलू सैनी, 24 से महेंद्र, 26 से विरेंद्र बत्तरा, 27 से काका सचदेवा, 29 में राज सैनी व 30 से सोनिया धीमान। कार्यालय इंचार्ज नरेश मित्तल ने इस बात की पुष्टि की है।


वहीं कांग्रेस खेमे के समर्थित से पार्षदों में एक से सुल्तान सिंह, चार से महेश गोगिया, छह से प्रीति रानी, सात से विजय गर्ग, 11 से सुशीला शर्मा, 12 से बलजीत, 21 में अनिल खुरानिया, 15 से शमशेर फौजी, रामनिवास मित्तल, 25 से वीनस गुप्ता, 28 से मोहन लाल शर्मा, 31 से विकास। -आजाद पार्षद-पांच से राजकली, 17 में प्रवेश शर्मा, 22 में राजेश विजयी पार्षद बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed