{"_id":"0e1857a33f8c5f68b9120c31afd55db8","slug":"bjp-s-youth-morcha-president-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो के कैथल जिला अध्यक्ष पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो के कैथल जिला अध्यक्ष पर हमला, घायल
कैथल
Updated Wed, 26 Mar 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संजय भारद्वाज पर पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान उन्हीं की है पार्टी के कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
जिससे वह घायल हो गए और उन्हें इंदिरा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। हमलावरों ने इस दौरान उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।
युवा जिला अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी पर हमला करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में दाखिल संजय भारद्वाज ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी राजकुमार सैनी के चुनाव प्रचार के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई थी। जिसे उन्होंने बीच-बचाव करते हुए शांत करवाया। इसके बाद वह पार्टी प्रत्याशी के काफिले के साथ गांव कुतुबपुर में प्रचार के लिए जा रहे थे।
इसी बीच उनकी गाड़ी सबसे पीछे थी तो सिल्लाखेड़ा गांव की फाटक के पास भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक गोयल ने अपने साथियों राम मेहर सहारण, प्रदीप सिरटा सहित अपने साथियों के साथ खड़े थे। इस दौरान उन्होंने उनकी गाड़ी रुकवा दी और उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर पंच जैसी वस्तु से हमला किया गया, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई है। इसके अलावा उनकी कार के शीशे भी तोड़े दिए।
बाद में कुछ लोग उन्हें अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें दाखिल कर दिया। वहीं, थाना सदर प्रभारी महावीर संधू ने बताया कि संजय भारद्वाज की शिकायत पर अशोक गोयल, राममेहर सहारण, कृष्ण गुहणा, प्रदीप सीटा सहित पंद्रह से बीस लोगों के खिलाफ मारपीट, चोरी करने और रास्ता रोकने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।