फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bjp president

कार्यकर्ताओं को संघर्ष की घुट्टी पिला गए प्रदेश अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bjp president
bjp president - फोटो : Kaithal
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ आरकेएसडी कॉलेज में मंगलवार देर रात करीब 45 मिनट नेताओं और कार्यकर्ताआें को संघर्ष की घुट्टी पिलाई। कार्यकर्ताओं को कहा कि इस बात को छोड़ दें कि हमारी नहीं चलती। लोगों के सामूहिक काम खूब करवाएं। यदि कोई अधिकारी नहीं करता है तो उसकी जानकारी दें। जनहित के सामूहिक कार्यों के लिए अधिकारियों से मिले और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएं। यदि काम ना हो तो फिर संगठन में अपने अधिकारी को बताएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा सरकार को लेकर फैलाए जा रहे मिथ्या प्रचार और झूठ का पर्दाफाश करने के लिए सभी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और सच्चाई समाने लाकर उनकी पोल खोले। इतना ही नहीं तीन कृषि कानून को लेकर किसानों के बीच विपक्षी दलों के द्वारा फैलाया जा रहे झूठ के भ्र्रम भी तोड़े और किसानों को कृषि कानून से होने वाले फायदे विस्तार से बताएं। ताकि किसानों को लाभ मिले और विपक्षी दलोें की साजिश और मंसूबे पस्त हो जाएं।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि बैठक में भाजपा है तो उपलब्ध है, मोदी है तो मुमकिन है...जैसे आधार वाक्यों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता फील्ड में काम करें। पार्टी के जो मुद्दे हैं, उनकी बारीकि से समझ व जानकारी रखें। सोशल मीडिया हो या अन्य प्लेटफार्म तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखें। पार्टी व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखने की जानकारी मांगी तो प्रदेश अध्यक्ष ने विस्तार से समझाया कि कृषि कानून पूरी तरह से किसान हित में हैं। पुरानी व्यवस्था भी रहेगी और एमएसपी भी मिलेगा। बड़े पदों पर जो कार्यकर्ता हैं, वे बाकि कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें। उनकी समस्याओं पर ध्यान दें। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। जिसमें पार्टी की नीतियों, संगठन व सरकार को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

14 जगह कार्यक्रमों में पहुंचे धनखड़- प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार की रात को शहर में करीब 14 जगह कार्यक्रमों में पहुंचे। पहले उनके 8 कार्यक्रम तय बताए गए थे। लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़कर 14 हो गए। भाजपा नेता रविभूषण गर्ग के निवास स्थान पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के साथ विशेष रूप से राज्य मंत्री कमलेश ंढांडा, सांसद नायब सैनी, जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर ,विधायक लीला राम भी थे। जहां रविभूषण गर्ग द्वारा पुष्प देकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से जिला परिषद उपाध्यक्ष मुनीष कठवाड के घर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन में मजबूती के लिए प्रशंसा करते हुए पीठ थपथपाई। मुनीष कठवाड़ ने प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित सभी अतिथियों को शाल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर रवि तारांवाली, रामपाल राणा, भीम सेन अग्रवाल पार्षद प्रतिनिधि, सौरभ चौधरी, पूर्व पार्षद अखिलेश पाठक, सरपंच सुरेश खनोदा, जयपाल सरपंच भैनीमाजरा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण डोहर, संदीप गोयल, छत्रपाल डोहर, पदम भाटी, देवेंद्र राणा, सुनील राणा, अमन, मिपल सैनी, जसबीर सहित सैकड़ों व्यक्ति मौजूद रहे।

वहीं ढांड रोड पर विकाश सिंगरोहा ग्योंग के निवास पर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ने विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर संजय पंवार, जवाहर सैनी, कश्मीर सिंह, प्रीतम ग्योंग, रोशन लाल मुदगिल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed