फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP people also celebrated along with Congressmen

Kaithal News: कांग्रेसियों संग भाजपाइयों ने भी मनाया जश्न

Wed, 09 Oct 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
BJP people also celebrated along with Congressmen
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद मंगलवार को आए परिणाम के बाद चार में तीन विधानसभा सीटों पर जीत बेशक कांग्रेस को मिली पर शहर में जश्न का माहौल भाजपा का भी कम नहीं हुआ।

जब ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से अपना विजयी जुलूस निकाल लिया गया। इसके बाद शहर में भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं सहित अन्य नेताओं ने शहर में बाइकों और अन्य वाहनों पर रोड शो निकालकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2014 की तरह कैथल और कलायत के विधायक तो सत्ता पक्ष की बजाय विपक्ष में बैठना पड़ेगा क्योंकि वर्ष 2014 में दूसरी बार कांग्रेस से विधायक बने रणदीप सुरजेवाला और कलायत जेपी को भी विपक्ष में बैठना पड़ा था। इस बार इन दोनों के बेटों आदित्य सुरजेवाला और विकास सहारण ने रण जीतकर युवा विधायक बने हैं। वर्ष 2014 में इन दोनों के पिता विधायक बनकर विपक्ष में बैठे थे और अबकी पहली बार विधायकी जीतकर ये भी विपक्ष में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर सीवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला। इसमें भाजपाइयों ने नाच कर व गुलाल उड़ा कर खुशी मनाई। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला कर बधाई दी। इस मौके पर बाल कृष्ण मोरे व सतीश मुंजाल ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि लगातार तीसरी बार हरियाणा में एक ही पार्टी की सरकार आई हो। भाजपा ने यह मुमकिन कर दिखाया है। संवाद

कैथल विधानसभा सीट

कांग्रेस: आदित्य सुरजेवाला
83,744

भाजपा : लीला राम
75,620

जीत का अंतर
8124

कलायत विधानसभा सीट

कांग्रेस: विकास सहारण
48,142

भाजपा : कमलेश ढांडा
34,723

जीत का अंतर
13,429

गुहला-चीका विधानसभा सीट

कांग्रेस: देवेंद्र हंस
64,611

भाजपा : कुलवंत बाजीगर
41,731

जीत का अंतर
22,880

पूंडरी विधानसभा सीट

भाजपा : सतपाल जांबा
42,805

निर्दलीय: सतबीर भाणा
40,608

जीत का अंतर
2197
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed