फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP OBC Front's newly appointed state president welcomed at the meeting

Kaithal News: बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP OBC Front's newly appointed state president welcomed at the meeting
बैठक में मंच पर मौजूद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष व जिला के पदा​धिकारी। विज्ञ​प्ति
कैथल। जिला भाजपा कार्यालय कपिल कमल में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रवीण प्रजापति ने की। इस दौरान हरियाणा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील इंजीनियर का जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी भी मौजूद रहीं। सुनील इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़ा वर्ग के सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण से युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ- सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में पाला राम कश्यप, सोहन सैनी, कुलदीप पांचाल, शमशेर सैनी, सुरेंद्र जांगड़ा बरोट, जितेंद्र सेन, कश्मीर सेन, पवन सैन, राजेश कश्यप सहित जिला व मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मंच पर मौजूद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष व जिला के पदाधिकारी। विज्ञप्ति

बैठक में मंच पर मौजूद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष व जिला के पदाधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed