फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP Mandal held a meeting to plan the party's expansion

Kaithal News: पार्टी विस्तार की कार्ययोजना के लिए भाजपा मंडल ने की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal held a meeting to plan the party's expansion
- भाजपा कलायत मंडल कार्यकारिणी की कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कलायत। भाजपा कलायत मंडल कार्यकारिणी की कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को चार मुख्य वक्ताओं का मार्गदर्शन मिला। पहला सत्र संगठनात्मक विस्तार का रहा। इस पर मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के विस्तार के लिए संगठन की कार्य योजना को विस्तार से बताया। दूसरा सत्र पखवाड़ा पंच परिवर्तन पर रहा जिसमें मंडल प्रभारी जंगीर सिसला रहे।
तीसरा सत्र मन की बात सरल पोर्टल के मुख्य वक्ता रवींद्र धीमान जिला आईटी प्रमुख रहे और चौथा स्तर केंद्र और सरकार की योजनाएं रहीं। इसकी मुख्य वक्ता भाजपा वरिष्ठ नेत्री सुमन राणा रहीं। इन सत्रों की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, मंडल महामंत्री सचिन शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम कोलेखां और भाजपा नेता अजीत चहल ने की। राजीव राजपूत ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पार्टी के साथ नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यशाला में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी के व्यापक विस्तार के लिए संगठन के साथ कदम से कदम मिला कर चलेंगे। बैठक की अध्यक्षता कलायत मंडल के अध्यक्ष राजीव राजपूत ने की। इस अवसर पर जिला सचिव अजय प्रताप, मंडल महामंत्री रमेश सरपंच, मंडल उपाध्यक्ष देवीप्रसन कुराड, वीरेंद्र राणा, मंडल सचिव राजकिशन राणा, डॉक्टर नवाब, अरुण राणा, सुरेंद्र, सोहन लाल, कोषाध्यक्ष राकेश कंसल, मीडिया प्रभारी प्रदीप सहारन, आईटी प्रमुख नीटू राणा, राजिंदर सरपंच पिंजूपरा, धर्मपाल धीमान और राजेश बेदी प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed