फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP Mahila Morcha took out a rally, raised slogans in support

Kaithal News: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, समर्थन में लगाए नारे

Tue, 05 Mar 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha took out a rally, raised slogans in support
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को शहर में विशाल स्कूटी रैली निकाली। इसका नेतृत्व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने किया। उन्होंने महिलाओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं को बार-बार मोदी, हर बार मोदी का नारा दिया।

इस रैली को पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश गर्ग नौच ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रैली सेक्टर-19 से शुरु होकर ढांड रोड, शोरेवाला मार्ग, अंबाला रोड होते हुए सेक्टर-21 में जिम खाना में समाप्त हुई। गर्ग ने कहा कि हरियाणा और भारत में पिछले 10 वर्ष का भाजपा सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम युग कहा जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर बेटियों और महिलाओं के लिए जितनी भी योजनाएं शुरू की, उनसे महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। चाहे वह सुकन्या समृद्धि योजना हो या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की नीति हो। जो प्रधानमंत्री महिलाओं के बारे में इतना सोचता हो, उनकी सुरक्षा और सम्मान के बारे में जो संकल्पित होकर देश की निस्वार्थ कर रहे हैं तो उन नरेंद्र मोदी को बार-बार प्रधानमंत्री बनाने में देश की महिलाएं सबसे आगे रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान देकर आगे बढ़ाने का काम किया है। इसलिए महिला कार्यकर्ता चुनाव में पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करेंगी। गर्ग ने बताया कि पांच मार्च को जिले की चारों विधानसभाओं में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूंडरी विधानसभा में जिलाध्यक्ष अनीता चौधरी कार्यक्रम की संयोजक रहेगी। विधानसभा कलायत में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित जाएगा।

कैथल में चेयरमैन ज्योति सैनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी प्रकार गुहला विधानसभा में पूर्व नपा अध्यख अमनदीप कौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। छह मार्च को जिला के सभी खंडों में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण होगा। इस मौके पर महिला माेर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल आदि मौजूद रहे।


ममता बनर्जी की निंदा की ः भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुरभि गर्ग ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं को लेकर हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि एक महिला होने के नाते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कुर्सी पर बैठने का हक नहीं है। मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसके बावजूद यदि वह कुर्सी पर बनी रहती हैं तो यह शर्मनाक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed