{"_id":"66ad7917d6e98051cf054e14","slug":"bjp-is-not-worried-about-anyone-dhanda-kaithal-news-c-18-1-knl1004-444567-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को किसी की चिंता नहीं : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को किसी की चिंता नहीं : ढांडा
Sat, 03 Aug 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सुप्रीम कोर्ट में भाजपा सरकार की शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर नहीं खोलने की दलीलों पर निशाना साधा है।
उन्होंने शंभू बॉर्डर नहीं खोलने के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। साथ ही कहा कि हाईकोर्ट ने 10 जुलाई को सात दिन में बॉर्डर खोलने का आदेश दिया था लेकिन बड़े शर्म की बात है कि हरियाणा की भाजपा सरकार इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लेकर गई। ढांडा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जानबूझ कर बॉर्डर बंद रखना चाहती है। उसे न किसानों की फिक्र है और न ही व्यापारियों की। किसानों ने शेड रोड के साइड में लगा रखे हैं। रोड किसानों ने नहीं सरकार ने बंद किया है। कहा कि इससे अंबाला और प्रदेश के व्यापारी और सामान्य लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। संवाद