फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP government is running for the third time with full majority in the state: Lila Ram

प्रदेश में पूर्ण बहुमत से तीसरी बार चल रही भाजपा की सरकार : लीलाराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP government is running for the third time with full majority in the state: Lila Ram
07 कैथल। भाजपा के पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर। स्वयं
कुलतारण में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुलतारण में भाजपा की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के पूर्व विधायक लीलाराम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार, देश और प्रदेश में सभी जगह सुचारू रूप से चल रही है। एक समय होता था जब कभी भाजपा के हरियाणा प्रदेश में दो या चार विधायक होते थे लेकिन अब तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार हरियाणा में चल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी दिन-रात जनता के कार्यों में लगे हुए हैं। लीलाराम ने कहा कि कैथल हलके में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं है। इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी ने कैथल जिले में मेडिकल कॉलेज, नई सब्जी मंडी, एमसीएच अस्पताल, लाला लाजपत राय पशु रीजनल सेंटर जैसे बड़े-बड़े कार्य पर काम चला हुआ है। आने वाले समय में कैथल विकास की दृष्टि से नए आयाम स्थापित करेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को मान और सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed