फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bjp,congress, programmine

भाजपा के खिलाफ था जनादेश, जनता से विश्वासघात कर बनी सरकार: दीपेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
bjp,congress, programmine
मतदाताओं का आभार प्रकट करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने कलायत की अनाज मंडी में धन्यवाद रैली का आयोजन किया। रैली में कांग्रेस के नेताओं के साथ पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के खिलाफ अपना स्पष्ट जनमत दिया था। मतदाताओं से विश्वासघात करके जनभावना के खिलाफ सरकार बना तो ली, पर इसका चलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंतर्विरोधों में घिरी सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनभावनाओं को दरकिनार कर बनी सरकार आज तक अपना साझा न्यूनतम कार्यक्रम भी तय नहीं कर सकी। इस सरकार को उसके ही विधायक सार्वजनिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के 12 में से 10 मंत्री हार जाएं तो साफ है कि मतदाता सरकार की नीतियों से नाखुश हैं। बताया कि इस चुनाव में कांग्रेस को भाजपा की तुलना में केवल 4200 वोट कम मिले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब गृह मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ बोल रहे हैं, तो रामकुमार गौतम खुल कर दुष्यंत चौटाला के खिलाफ बगावत के सुर अलाप रहे हैं। वहीं नेता जय प्रकाश ने कहा कि सिरसा ने दुष्यंत चौटाला को बाहर का रास्ता दिखा दिया पर कलायत सहित बांगर ने उनको स्वीकार कर लिया। लोगों द्वारा दिए गए जनमत को हाशिए पर रख कर दुष्यंत उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हो गए। उनके ही इशारों पर प्रदेश के किसान का धान सरेआम मंडियों में लूटा गया। जयप्रकाश ने कहा कि बहुत जल्द ही उनके कारनामे प्रदेश की जनता के सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को केवल एक साल का समय दिया गया है। नवंबर मास में इस सरकार के एक साल का चिट्ठा उचाना में खोला जाएगा। इस मौके पर दिलबाग मोर, सफिदों के विधायक सुभाष देशवाल, कुरुक्षेत्र से चक्रपाणी शर्मा, पिहोवा से मंदीप चट्ठा, पूर्व सीपीएस सुल्तान सिंह जडौला, युवा कांग्रेस से प्रदीप कुमार, रामपाल गुलियानी, प्रीतम चौधरी, कुलदीप बिढैण, मोहन राणा, जितेंद्र सिंह व पूर्व सरपंच पवन कैलरम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed