फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP and JJP for Zilla Parishad

Kaithal News: जिला परिषद के लिए भाजपा और जजपा में ठनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
BJP and JJP for Zilla Parishad
कैथल। जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और जन नायक जनता पार्टी में ठन गई है। जजपा समर्थक कई पार्षद जहां पिछली बैठक के समय से ही भ्रमण पर निकले हुए हैं। वहीं भाजपा समर्थक कई पार्षद भी अब भ्रमण पर निकल गए हैं। चुनाव 12 जनवरी को होना है लेकिन राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इस बीच दोनों ही पक्षों का दावा है कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उनकी पार्टी से बनेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 27 नवंबर को आए चुनाव परिणाम के बाद से ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए खींचतान शुरू हो गई थी। पहली बैठक में कोरम पूरा करने के लिए 14 पार्षदों का पहुंचना जरूरी था, लेकिन दोनों ही पक्ष 14 का समर्थन नहीं जुटा पाए। अब 12 जनवरी को होने वाली चुनावी बैठक के लिए 12 पार्षद पर्याप्त हैं। कुल 21 में से जो पक्ष 12 पार्षद लेकर बैठक में पहुंच जाएगा, उसकी दोनों ही पदों पर जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन

भाजपा व जजपा दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। कभी किसी खेमे से एक या दो पार्षदों के कम होने की सूचना वायरल होती है तो कभी किसी खेमे से। भाजपा व जजपा नेताओं का पर्दे के पीछे पार्षदों को एकजुट रखने में एड़ी-चोटी का जोर लगा हुआ है। अब देखना होगा कि 12 जनवरी को कौन सा पक्ष 12 पार्षद लेकर बैठक के लिए पहुंचता है या फिर इस दिन भी यह बैठक स्थगित होगी। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि चुनाव के समय पता चल जाएगा कि किसके पास कितना समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक नौ को
कैथल। जून माह के बाद से ही नगर परिषद उप-प्रधान के लिए प्रस्तावित बैठक की तिथि आखिरकार निर्धारित कर दी गई। आगामी नौ जनवरी को सीटीएम गुलजार अहमद की अध्यक्षता में यह बैठक 12 बजे नगर परिषद कार्यालय में होगी। शहर में 31 में से 16 पार्षदों के समर्थन वाला पक्ष इसमें विजयी रहेगा। कैथल शहर में भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने रहेंगी।
गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे चुनाव में भाजपा की सुरभि गर्ग ने आदर्श थरेजा को पराजित किया था। इसके बाद से उपाध्यक्ष पद के लिए बैठक का इंतजार किया जा रहा है। नप ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि आगामी नौ जनवरी को दोपहर 12 बजे नप कार्यालय में सीटीएम की अध्यक्षता में चुनावी बैठक का एजेंडा जारी किया है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भाजपा-कांग्रेस होंगी आमने-सामने
नप उपाध्यक्ष के लिए भाजपा व कांग्रेस में मुकाबला होगा। भाजपा के पार्षद आज भ्रमण पर निकल सकते हैं। दो दिन पहले भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में 22 पार्षदों के समर्थन का दावा किया गया था। अब देखना होगा कि चुनाव के दिन तक भाजपा कितने पार्षदों का समर्थन जुटा पाती है। वहीं कांग्रेसी खेमे की अभी तक कोई बैठक होने जैसी बात सामने नहीं आई है। कांग्रेसी खेमा अंदर-अंदर ही समर्थन जुटाने की जुगत में हैं। वहीं भाजपा पार्षदों में भी दो से तीन पार्षद उपाध्यक्ष के लिए ताल ठोंके हुए हैं। सैनी समाज के पांच पार्षदों ने तो मीडिया के सामने आकर पार्टी से समाज से ही किसी पार्षद को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कर डाली थी। देखना होगा कि भाजपा संगठन अपने पार्षदों के बीच कैसे सामंजस्य बैठा पाता है और कांग्रेस से मुकाबले के लिए क्या रणनीति अपनाता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed