फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP and Congress leaders were seen together on the same stage

Kaithal News: एक ही मंच पर साथ दिखे भाजपा और कांग्रेस के नेता

Sun, 15 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress leaders were seen together on the same stage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ढांड रोड के पास स्थित चौधरी छोटूराम चौक का जीर्णोद्धार कार्य शनिवार को पूरा हो गया, जिसका लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी मंच साझा किया। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय रहा। 

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला और भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद् अध्यक्ष सुरभि गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, विधायक आदित्य सुरजेवाला विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस एवं भाजपा दोनों पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता एक स्थान पर इकट्ठे हुए।
विज्ञापन


नगर परिषद की ओर से चौक पर सर छोटूराम की प्रतिमा लगाई गई है। इसमें सुरजेवाला परिवार का सहयोग रहा है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला एवं नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि किसान मसीहा चौधरी छोटूराम की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरभि गर्ग ने कहा कि चौधरी छोटूराम ने किसान, मजदूर और 36 बिरादरी के अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया और उनके हक दिलवाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में किसान, मजदूर, कमेरावर्ग और आम जनता के हित में कई कार्य किए हैं। प्रदेश में महापुरुषों की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जा रही है। चौधरी छोटूराम चौक के साथ-साथ अन्य महापुरुषों के चौराहों का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जो पहले अनदेखा रहा। भाजपा सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लागू कर रही है और केंद्र-प्रदेश की नीतियों से किसान वर्ग खुशहाल है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा िक किसान मसीहा चौधरी छोटूराम ने किसानों, मजदूरों और कमेरावर्ग के हकों की लड़ाई लड़ी। अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन चलाकर किसानों को जागरूक और निडर बनाया। उन्होंने शिक्षा को भी गांव-गांव तक पहुंचाया। आज फिर किसानों को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। देश में एक घंटे में 10 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, उन्हें हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। हमें चौधरी छोटूराम के आदर्शों पर चलकर समाज और देश की सेवा करनी होगी।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि चौधरी छोटूराम ने किसानों को इतना साहसी बनाया कि वे तानाशाह सरकारों को घुटनों पर ला सकें। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे गांव-गांव में शिक्षा का प्रसार हुआ।


कार्यक्रम में सुदीप सुरजेवाला, रोशन पाड़ला, धर्मपाल छौत, जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान राजकुमार बैनीवाल, जगरूप ढुल, जंगीर नौच, बलराज नौच, शमशेर पाडला, साहिल राजराणा, बलकार नैन, इंद्र मुच्छल, जसबीर बैनीवाल, महावीर चहल, रश्मि ढुल, रामनिवास मित्तल, सुरजीत बैनीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed