फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike riding youth dies in road accident

Kaithal News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 27 Sep 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहला में खरकां चीका रोड पर मस्तगढ-माजरी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना गुहला की पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना गुहला में दी गई शिकायत में माजरी गांव निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह चीका में डीजे का कार्य करता है। वह 26 सितंबर को सुबह खरकां चीका रोड पर मस्तगढ-माजरी के पास माता गुर्जर कौर गुरद्वारा में माथा टेकने के लिए आया था। वह सुबह करीब सवा गुरुद्वारा से बाहर मस्तगढ़ वाली सड़क से निकला तो उसके चाचा का 23 वर्षीय बेटा देवेंद्र सिंह अपनी बाइक चीका में अपने काम पर जा रहा था।
विज्ञापन

वह चीका में एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता है। बाइक पर ज वह सड़क पार करने लगा तो खरकां की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार ने देवेंद्र सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गया। टक्कर मारने वाले बाइक सवार से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम कसौर निवासी संजय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके भाई को ज्यादा चोट होने के कारण चीका में निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया। इसके बाद उसकी वहां पर मौत हो गई। इसलिए आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना गुहला के जांच अधिकारी एसआई सुभाष ने बताया कि बाइक चालक संजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed