{"_id":"695c24e402c2f1ecf0016cf3","slug":"bike-rider-woman-dies-after-colliding-with-truck-kaithal-news-c-245-1-kht1013-143241-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Tue, 06 Jan 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। हाबड़ी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने विक्की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें ट्योंठा निवासी महिला की मौत हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में महाबीर निवासी टयोंठा ने बताया कि वह खेती बाडी का काम करता है। उनके पास दो लडके जसबीर व सुखदेव है जो गांव में ही हेयर सैलुन का काम करते हैं। वह साेमवार को पत्नी नानो देवी के साथ अपनी बाइक पर गांव टयोंठा से अपने खेत में जा रहे थे। गांव टयोंठा से थोडा आगे हाबडी रोड पर सामने से तेज गति सेआ रहे एक ट्रक चालक ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे नीचे सडक पर गिर पड़े और पत्नी पर ट्रक का बीच वाला पहिया चढ़ गया।
इस हादसे में उसकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान ट्रक चालक मौके से भाग गया। पूंडरी थाना जांच अधिकारी सुशील ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।