{"_id":"687be6d9278ba3cf34097394","slug":"bike-rider-killed-one-injured-in-collision-with-high-speed-car-kaithal-news-c-18-1-knl1004-696157-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Sun, 20 Jul 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंबाला रोड स्थित जन्नत होटल के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मृतक के मित्र गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को वह अपने दोस्त जगतार के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने तेज गति व लापरवाही से चलते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जगतार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
किशोरी को भगाने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज
कैथल। राजौंद थाना पुलिस ने एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित पिता ने शिकायत में बताया कि 16 जुलाई को मोहन उर्फ मोनू नामक युवक उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद