{"_id":"695ae2820fd287de7d06ba24","slug":"bike-rider-killed-in-speeding-bus-hit-kaithal-news-c-245-1-kht1013-143180-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 05 Jan 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 05 Jan 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव पाड़ला में तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव छौत के रहने वाले 38 वर्षीय नसीब सिंह के रूप में हुई है। राहगीरों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी।
युवक के चाचा कुलदीप ने बताया कि उसके भतीजे नसीब की गांव पाडला में सेनेटरी की दुकान है। वह रविवार को वह अपने खेतों में गया था और जब वहां का काम निपटाकर वापस आया और कैथल-खनोरी मार्ग पर चढ़ने लगा तो गलत दिशा में आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नसीब सिंह की शादी हो चुकी है। सदर थाना से अस्पताल पहुंचे जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। युवक का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद