फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider killed in collision with car on Kaithal Road

Kaithal News: कैथल रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

Wed, 05 Mar 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with car on Kaithal Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। चीका शहर में कैथल रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वब शाम के समय चीका से अपने घर कांगथली गांव आ रहा था। जैसे ही वह कैथल रोड पर पहुंचा तो एक अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में चीका थाना में युवक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चीका थाना में कांगथली निवासी पालाराम ने चीका थाना में दी शिकायत में बताया कि तीन मार्च को उसका 35 वर्षीय भतीजा सुखबीर सिंह बाइक पर सवार होकर चीका आया हुआ था। जब शाम के समय वह पीडल की ओर से अपने घर जा रहा था और कृष्णा आयुर्वेदिक अस्पताल के पास कैथल रोड पर पहुंचे तो एक कार ड्राइवर अपनी कार को चीका की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया।
विज्ञापन


आरोपी ने उसके भतीजे की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कार चालक मौके से भाग गया। इस दुर्घटना में उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। वे उसे इलाज के लिए गुहला के सरकारी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह हादसा कार ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा पालाराम ने बताया कि सुखबीर सिंह की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसकी माता का नाम सत्यादेवी है और उसकी पत्नी का नाम सोनिका है। सुखबीर सिंह की 10 महीने की एक बेटी लवकीरत है। सुखबीर सिंह खेती के साथ साथ डेरी भी चलाता था। चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed