{"_id":"68151da212d210a286063009","slug":"bike-rider-dies-two-injured-kaithal-news-c-18-1-knl1004-637516-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
Sat, 03 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गढ़ी गांव के पास पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पाडला निवासी विक्रम उर्फ बिल्लू ने कैथल सदर पुलिस को शिकायत में बताया कि वह एक मई को अपने काम के लिए कैथल आया हुआ था। जब रात को करीब साढ़े आठ बजे प्रताप गेट पहुंचा तो वहां पर उसके गांव का अमित भी वाहन के इंतजार में खड़ा था।
कुछ समय बाद उनके गांव का मनीष उर्फ लालू बाइक लेकर आया। वे दोनों उसकी बाइक पर बैठकर गांव के लिए चल पड़े। जैसे ही वह गांव गढ़ी के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर साइड में जहां गिरा तथा गंभीर चोटें आई। इसके अलावा मनीष तथा अमित को भी चोटें लगी तथा वे बाइक के नीचे गिर गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक भाग निकला। राहगिरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अमित की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। कैथल सदर थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।