फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider dies in road accident

Kaithal News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार को मौत

Fri, 19 Sep 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
257  जिला नागरिक हस्तपाल में पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मनोज के परिजन   सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नरड़ गांव के पास अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार रात करीब 8 बजे हुई। मृतक की पहचान करोड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार मनोज की शादी लगभग पांच महीने पहले हुई थी। उसके भाई अशोक ने तितरम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनोज बाइक मैकेनिक था और रोज की तरह कैथल स्थित अपनी दुकान से काम खत्म कर घर लौट रहा था। नरड़ सेगा गांव के पास अचानक एक कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मनोज को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
अशोक ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें फोन कर जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और मनोज को नागरिक अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
तितरम थाना एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed