{"_id":"68794c83a1b474bc08017bd8","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-tractor-kaithal-news-c-18-1-knl1004-694608-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कैथल। पोलड़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। खानपुर निवासी बिट्टू ने सीवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जुलाई को रात करीब 8:00 बजे जब उसका 25 वर्षीय भाई सुभाष बाइक पर सवार होकर हिम्मतपुरा रोड पोलड के निकट से गुजर रहा था तो एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने अपने ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई सुभाष बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। सीवन थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादहादसे में दो बाइक सवार घायल
कैथल। राजौंद खंड के गांव किठाना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव बालू निवासी मनीष ने राजौंद थाने में दी गई शिकायत में बताया कि जब वह 14 जुलाई की रात को करीब नौ बजे राहुल के साथ गांव से जा रहा था तो एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने अपने ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उन्हें चपेट में लेकर घायल कर दिया। हादसे की बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद