फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider dies in collision with dumper

Kaithal News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 15 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with dumper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेगा गांव में मिट्टी से भरे एक डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सेगा निवासी जसविंदर के रूप में हुई है।

जसविंदर के भाई तनवीर की शिकायत पर तितरम थाना पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में तनवीर ने बताया कि उसका 37 वर्षीय भाई जसविंदर गांव में खेती-बाड़ी करता था। शनिवार की सुबह वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर कैथल की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तनवीर ने बताया कि उसका भाई विवाहित था और उसकी एक पत्नी तथा एक बेटा है। वह खेती करके परिवार का पालन-पोषण करता था। तितरम थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed