{"_id":"68852c03b07d1d82b204376f","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-kaithal-news-c-18-1-knl1004-701593-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Sun, 27 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। पूंडरी-बरसाना मार्ग पर नेशनल हाईवे 152-डी के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरसाना निवासी लगभग 40 वर्षीय विजेंद्र के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी रामबीर ने बताया कि विजेंद्र शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर पूंडरी से बरसाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
कैथल। ढांड कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बरेटा मंडी निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को विनोद कुमार कुरुक्षेत्र रोड, ढांड से गुजर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहायक उप-निरीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। संवाद