{"_id":"683a027b9deb943eb0061534","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-kaithal-news-c-18-1-knl1004-659010-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Sat, 31 May 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बलबेहड़ा गांव में कार की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। भूंसला के समैल खान ने चीका थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 में को जब सतीश कुमार हांसी बुटाना नहर के पास बलबहेड़ा में खड़ा था तभी एक कार चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए सतीश कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल सतीश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
कार की चपेट में आने से दो घायल
कैथल। फर्शमाजरा गांव समीप कार की चपेट में आने से दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फर्शमाजरा के जसमेर ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 28 मई को शाम के करीब साढ़े छह बजे जब वह सोनू के साथ दाबन खेड़ी गांव से जा रहा था तो एक अज्ञात कार चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उन्हें चपेट में लेकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन