{"_id":"682f7c1d2352709e30001f74","slug":"bike-kaithal-news-c-18-1-knl1004-653093-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चचेरे भाई थे मानस गांव में सड़क हादसे में मारे गए दोनों बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चचेरे भाई थे मानस गांव में सड़क हादसे में मारे गए दोनों बाइक सवार
Fri, 23 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मानस गांव में सड़क हादसे में मरने वाले दो बाइक सवार चचेरे भाई सागर और कृष थे। उनका वीरवार को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कैथल के सदर थाना में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसा बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां बाइक सवार दोनों किशोर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए थे।
मृतक कृष के पिता सोनू ने पुलिस को शिकायत दी है। सोनू ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह गांव मानस स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसका परिवार कैथल के बलराज नगर में रहता है। बुधवार को भी वह भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। दोपहर को उनका 15 वर्षीय बेटा कृष व भतीजा 17 वर्षीय सागर उससे मिलने भट्ठे पर आए थे। सागर 10वीं व कृष सातवीं कक्षा में पढ़ता था। शाम को वे बाइक से अपने घर को निकले। मानस गांव में पेट्रोल पंप के पास जैसे ही पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली न उन्हें साइड से टक्कर मार दी। इससे वे दोनों सड़क पर गिर गए और ट्राली उनके ऊपर से निकल गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। संवाद