फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bijendra Rathi became the district head of BAMCEF

Kaithal News: बिजेंद्र राठी बने बामसेफ के जिला प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bijendra Rathi became the district head of BAMCEF
कैथल। बामसेफ जिला इकाई बैठक डॉ़ अम्बेडकर भवन खुराना रोड़ पर हुई। बैठक में ओबीसी की भागीदारी और क्रीमीलेयर पर चर्चा की गई। इस चर्चा में बामसेफ के राज्य उपाध्यक्ष गुरदेव जांगड़ा,लाल सिंह धानिया, संजीव कुमार,नरेश सजूमा, सुरेश द्रविड़ ने भाग लिया और प्रस्ताव पास किया कि असंवैधानिक क्रीमीलेयर को तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन

सरकार को इसे हटाने की पहल करनी चाहिए, केंद्र सरकार को भी क्रीमीलेयर को हटा देना चाहिए, भारत के संविधान में कहीं भी क्रीमीलेयर के बारे में कोई उल्लेख नहीं है, इसलिए इसको जल्द से जल्द समाप्त करना चाहिए। जिला महासचिव कर्मबीर पठानिया की संगठन की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया तथा पूर्व कोषाध्यक्ष बिजेंद्र राठी ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात राज्य कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिला प्रधान रामनिवास ने कार्यकारिणी को भंग किया और नई कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में बिजेंद्र राठी को जिला प्रधान, राजेश प्रजापति और ओमप्रकाश सोलरा को उप प्रधान, कर्मबीर पठानिया को महासचिव, लाल सिंह धनिया को प्रशिक्षण सचिव,सूबे सिंह, रामफल,अनिल पन्ना को कार्यकारिणी सदस्य बनाया। बैठक की अध्यक्षता बामसेफ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिला प्रधान रामनिवास ने की। इस अवसर पर गुरु रविदास सभा के प्रधान वेद प्रकाश रंगा अन्य उपस्थित रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed