फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Big decision taken in Khap Mahapanchayat, Minister Sandeep Singh entry into Kaithal will be opposed

Kaithal: खाप महापंचायत में लिया बड़ा फैसला, मंत्री संदीप सिंह के कैथल में प्रवेश का किया जाएगा विरोध

Sun, 19 Feb 2023 06:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 06:08 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री का विरोध करने वाली सोनिया दूहन ने खाप महापंचायत आयोजित की। कैथल जिले व आस-पास के जिलों से जुड़ीं दर्जन भर खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार की नीति पर हमला बोला।

विज्ञापन
Big decision taken in Khap Mahapanchayat, Minister Sandeep Singh entry into Kaithal will be opposed
हरियाणा के कैथल में हुई महापंचायत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल के सेक्टर 18 के मैदान में रविवार को सोनिया दूहन के संयोजन में पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बेटी मांगे इंसाफ महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में प्रदेश भर से खाप प्रतिनिधियों व किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


जिस महिला कोच ने खेल मंत्री पर आरोप लगाए हैं, उसके पिता भी महापंचायत में पहुंचें। सभी वक्ताओं ने खेल मंत्री को लेकर अब तक सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए और अंत में एक प्रस्ताव पारित कर मंत्री संदीप सिंह के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। यदि मंत्री कैथल में आते हैं तो उनका विरोध खाप पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पिहोवा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री का विरोध करने वाली सोनिया दूहन ने किया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई महापंचायत में जिया लाल ढुंढवा को महापंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके बाद ही महापंचायत की कार्रवाई शुरू की गई। इस महापंचायत में जूनियर कोच की पिता भी पहुंचे। कोच के पिता ने सोनिया दूहन को समर्थन देते हुए कहा कि उनकी एक नहीं अब दो बेटियां हैं। क्योंकि एक बेटी के साथ अन्याय हुआ तो दूसरी बेटी ने समाज की बेटियों की आवाज उठाने का काम किया है। उन्होंने महापंचायत में पहुंचे सभी लोगों से बेटी से न्याय को लेकर समर्थन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और संदीप सिंह के रिश्ते पर जांच होनी चाहिए। जो एजेंसियां बेटी को परेशान कर रही हैं, वह इस पर जांच क्यों नहीं करते। महापंचायत के दौरान खापों के प्रतिनिधियों ने सोनिया दूहन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया। सोनिया दूहन ने अपने संबोधन में कहा कि मंत्री संदीप सिंह की ओर से पीड़िता पर अत्याचार किया है।

उसने कहा कि फोन के माध्यम से पीड़िता ने उसे जानकारी दी है कि संदीप सिंह ने किस प्रकार से उसके साथ गलत व्यवहार किया। 29 जनवरी तो एफआईआर कुरुक्षेत्र में दी गई, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब तक सरकार संदीप सिंह को बर्खास्त कर जेल में भेजने का कार्य नहीं करती। जब तक वह विरोध करती रहेंगी। इसलिए ही पहले नारनौंद में संदीप सिंह का प्रवेश बंद किया। अब कैथल में प्रवेश बंद किया और अब आगे पूरे प्रदेश में संदीप सिंह की प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

महापंचायत में सातरोड खाप के प्रधान धर्मपाल ने कहा कि मंत्री को जेल में डालना चाहिए। क्योंकि इस सरकार ने बेटियों को सुरक्षा देने की बात कही है। सहारण खाप के साधु राम कौलेखां ने कहा कि पूरे हरियाणा में खापों का प्रभाव हैं। क्योंकि खाप जो निर्णय ले लेती हैं।

वह सर्वमान्य होता है, लेकिन इस सरकार ने खापों को पीछे धकेलने का कार्य किया है। किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि सत्ता पर आसीन पार्टी अपनी शक्तियों का प्रयोग कर रही हैं। जबकि इस सरकार में ही बैठे मंत्री बेटियों की इज्जत खराब करने का प्रयास करतीं हैं।

सोनिया दूहन ने केवल महिला हित में आवाज उठाई है। सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान सूबे सिंह समैन भी समर्थन देने पहुंचे। अध्यापक संघ के नेता गोयत खाप से सतबीर गोयत ने कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। परंतु अब सरकार पीछे हट रही है।

सरकार ने सबसे पहले कन्याओं के लिए खोले गए सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। इस मौके पर दूहन खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सोनू भी पहुंचे। सोनू ने कहा कि सोनिया दूहन उनकी खाप की शेरनी है। जबकि 36 बिरादरी की बेटी है।


महापंचायत में सहारण खाप से साधू राम कौलेखां, नैन खाप से दलबीर नैन, ढांडा खाप से ओमप्रकाश, रुहल खाप से जयभगवान, गिल खाप से केशा राम प्यौदा, महाबीर चहल नरड़, जोगेंद्र नैन, चहल खाप से रामफल चहल, थुआ तपा से सोमदत्त थुआ, नेहरा खाप से दलबीर नेहरा, समैण खाप से रणबीर समैण, भाकियू से तेजेंद्र सिंह, होशियार गिल प्यौदा, शकुंतला शर्मा, राजबाला थुआ, सुदेश गोयत, अमर राविश, जगमति सांगवान, अमर राविश, हरजिंद्र सिंह, केश राम प्यौदा, सुभाष, पार्षद सुशीला शर्मा, पूर्णिमा सहित अन्य मौजूद थे।

महापंचायत में यह खाप हुई शामिल
महापंचायत में चहल खाप, रूहल खाप, संगरौया खाप, थुआ तपा, उझाना, बालू खाप, ढुल खाप, ढांडा खाप, गोयत खाप और मोर खाप के प्रतिनिधि पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed