{"_id":"65a2584b1b146e8f6802ca77","slug":"bhandara-will-be-set-up-in-ayodhya-towards-kaithal-special-pots-will-be-made-from-jagadhri-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कैथल की ओर अयोध्या में लगाया जाएगा भंडारा, जगाधरी से बनवाए विशेष पतीलें, एक लाख लोगों का बनेगा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कैथल की ओर अयोध्या में लगाया जाएगा भंडारा, जगाधरी से बनवाए विशेष पतीलें, एक लाख लोगों का बनेगा भोजन
Sat, 13 Jan 2024 03:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:00 PM IST
सार
समिति के संयोजक महेंद्र उर्फ रामजी सैनी ने बताया कि श्रीराम की कृपा से अयोध्या में भंडारा लगाने की जो अनुमति मिली है, उसके लिए वे स्वयं को कृतार्थ समझ रहे हैं। क्योंकि, भंडारे में हजारों लोगों का खाना बनाया जाना है। इसके लिए 12 बड़े पतीले बनवाए हैं।
विज्ञापन
विशेष पतीलें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में हरियाणा की तरफ से लगाए जाने वाले भंडारे के लिए री गुरु गोरखनाथ श्रीरामजन्म भूमि भंडारा आयोजन समिति की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके तहत प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन बनाने के लिए संसाधन भी जुटा लिए हैं। जिन्हें एक ट्रक के माध्यम से शोभायात्रा में शामिल किया जाएगा। समिति ने भंडारा के लिए विशेष बर्तन बनवाएं हैं।
विज्ञापन
जगाधरी में बर्तन बनाने की फैक्टरी से 12 बड़े पतीले बनवाए हैं। एक पतीले में एक साथ 12 क्विंटल हलवा बन सकेगा। इसके अलावा ऐसे ही 12 पुराने पतीले भी समिति अयोध्या लेकर जाएगी। समिति के संयोजक महेंद्र उर्फ रामजी सैनी ने बताया कि श्रीराम की कृपा से अयोध्या में भंडारा लगाने की जो अनुमति मिली है, उसके लिए वे स्वयं को कृतार्थ समझ रहे हैं। क्योंकि, भंडारे में हजारों लोगों का खाना बनाया जाना है। इसके लिए 12 बड़े पतीले बनवाए हैं।
विज्ञापन
एक पतीले में एक साथ 12 क्विंटल हलवा बनाया जा सकता है। इसी तरह के 12 पुराने पतीले भी हैं। इन सभी में एक साथ एक लाख 20 हजार लोगों का खाना बनाया जा सकता है। एक घंटे में एक समय में एक हजार रोटी बनाने वाली मशीन भी खरीदी है। इसके अलावा दो अन्य मशीनें भी संस्थाओं ने प्रयोग के लिए दी हैं। इसके अलावा अन्य टेंट, बर्तन का सामान भी गाडिय़ों में लोड करवा दिया गया ह। जिसे शोभायात्रा में शामिल कर अयोध्या ले जाया जाएगा। बता दें कि कैथल के श्रद्धालुओं की तरफ से अयोध्या में 20 जनवरी से 60 दिन तक भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसके लिए यह भंडारा सामग्री 15 जनवरी को कैथल से रवाना की जाएगी।
विज्ञापन