फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhajan artists mesmerized everyone with their performances

Kaithal News: भजन कलाकारों ने प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा

Sun, 20 Jul 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bhajan artists mesmerized everyone with their performances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति सीवन की ओर से शनिवार को प्रभात फेरी का आयोजन देशराज मुटरेजा के निवास स्थान से किया गया। समिति प्रधान सुरेश सरदाना ‘’राजू’’ ने बताया कि प्रभात फेरी श्रीकृष्ण कृपा मंदिर से श्री कृपा बिहार सरकार की ध्वजा लेकर निकाली गई, जिससे सीवन नगर कृष्णमय वातावरण में रंग गया।

भजनों और जयकारों के साथ प्रभात फेरी नगर परिक्रमा करती हुई देशराज मुटरेजा के आवास तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। फेरी स्थल पर भजन कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


सागर भट्ट के भजन “दिलदार यार प्यारे गलियों में मेरी आज” और मोंटी कामरा के भजन “मैंने मोहन को बुलाया है, वह आता होगा” पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और कृष्ण प्रेम में सराबोर हो गए। प्रधान सुरेश सरदाना ने बताया कि रविवार को प्रभात फेरी गांव पोलड़ में राजेंद्र आर्य के निवास से निकाली जाएगी। इसमें भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष बस सेवा सुबह 4:15 बजे सीवन के धोला दरवाजा चौक से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बिट्टू मुटरेजा, परेक्ष मुटरेजा, मनीष, शक्ति शर्मा, महावीर राणा, सुभाष, सोनू, विक्की ग्रोवर, कशिश रहेजा, रमेश रहेजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed