फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhagal PNB theft accused arrested

Kaithal News: भागल पीएनबी में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bhagal PNB theft accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने भागल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी करने वाले आरोपी, गांव भागल निवासी प्रवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया। वीरवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि बैंक प्रबंधक दीपक कुमार की शिकायत के अनुसार 4 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे बैंक शाखा को नियमित रूप से बंद किया गया था। 5 नवंबर को बैंक बंद रहने के बाद 6 नवंबर की सुबह जब वे कर्मचारियों के साथ शाखा पहुंचे तो देखा कि किसी ने बैंक में चोरी की है।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनके केबिन में लगी एलईडी गायब थी तथा पासबुक प्रिंटिंग मशीन को तोड़कर उसका प्रिंटर बाहर फेंक दिया गया था। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि बैंक की पिछली दीवार की जाली टूटी हुई थी। हालांकि बैंक में रखी नकदी और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड सुरक्षित मिला। इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया और जांच चौकी भागल को सौंपी गई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर निशानदेही पर एलईडी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने जुलाई माह में भागल स्थित एक मकान से नकदी व आभूषण चोरी की एक अन्य वारदात को भी कबूल किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी उपासना ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ ने उद्घघोषित आरोपी, गांव रजाना खुर्द, जिला जींद निवासी रवि को काबू किया। आरोपी को 14 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन सीआईए-2 टीम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ रोहेड़ा मोड़, राजौंद से गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनके कब्जे से चोरीशुदा वाहन, कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए थे। थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रवि बाद में जमानत प्राप्त कर भूमिगत हो गया था, तब अदालत ने 10 जून को उसे भगोड़ा घोषित किया था। दूसरे मामले में एचसी जरनैल सिंह ने अर्जुन नगर, कैथल निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी 2019 में चेक बाउंस मामले में शामिल था और उसे अदालत ने 2 जुलाई 2025 को भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed