फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Beware! Thieves are staying awake in the winter... Thefts are on the rise.

Kaithal News: सावधान! सर्दी में जाग रहे चोर... बढ़ीं चोरी की वारदातें

Tue, 30 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Beware! Thieves are staying awake in the winter... Thefts are on the rise.
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में पिछले दो महीनों से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सर्दी के मौसम में कोहरे और सन्नाटे का फायदा उठाकर चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दुकानें, मकान और खेत—हर जगह चोरों का निशाना बन रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बीते दो महीनों में जिले में 40 से अधिक स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि अधिकतर चोरी की वारदातें रात 12 बजे से तड़के 3 बजे के बीच हो रही हैं। इस दौरान लोग गहरी नींद में होते हैं और सर्दी के कारण आवाजाही भी बेहद कम रहती है। कोहरा और धुंध चोरों के लिए ढाल बन रहे हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में जहां दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है, वहीं ग्रामीण इलाकों में खेतों से ट्रांसफार्मर, इनवर्टर-बैटरी और पशुओं की चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई किसानों का कहना है कि चोरी के बाद शिकायत करने पर भी समय पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्त केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। रात के समय सड़कों पर पुलिस वाहन नजर नहीं आते, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात्रि गश्त को प्रभावी बनाया जाए, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
दो महीनों में हुईं चोरियां
n
1 नवंबर : गांव कैलरम के खेत कोठा से इनवर्टर-बैटरी, दो सिलिंडर, एक हुक्का व दो गैस चूल्हे चोरी।

n
1 नवंबर : बीर बागड़ा से इनवर्टर-बैटरी चोरी।

n
1 नवंबर : सांपन खेड़ी से ट्रांसफार्मर चोरी, प्राथमिकी दर्ज।

n
1 नवंबर : कलायत से बाइक चोरी।

n
1 नवंबर : सीवन में घर का ताला तोड़कर सामान चोरी।

n
4 नवंबर : एलईडी चोरी।

n
17 नवंबर : अमृत मार्केट से चार लाख रुपये चोरी।

n
20 नवंबर : गांव खुरड़ा से भैंस चोरी।

n
22 नवंबर : गोल्ड पाम पैलेस के पास से कैमरों का सामान चोरी।

n
23 नवंबर : डेरा भाग सिंह में दुकान से 50 हजार रुपये चोरी।

n
25 नवंबर : राशन डिपो से सरसों का तेल व अन्य सामान चोरी।

n
26 नवंबर : गांव अहमदपुर से बिजली उपकरण चोरी।

n
27 नवंबर : सीवन में मकान से नकदी व अन्य सामान चोरी।

n
28 नवंबर : सहारण व बालू रोड स्थित कोठों से गैस चूल्हा व अन्य सामान चोरी।

n
29 नवंबर : गांव रोहेड़ा में कबाड़ी की दुकान से 50 हजार रुपये चोरी।

n
1 दिसंबर : गुहला व बलबेहड़ा से बाइक चोरी।

n
4 दिसंबर : गांव डडवाना में घर से 95 हजार रुपये चोरी।

n
9 दिसंबर : चीका-कैथल रोड स्थित गोदाम से 243 गेहूं की बोरियां चोरी।

n
14 दिसंबर : गांव फतेहपुर में मकान से मोटर, टटियां व अन्य सामान चोरी।

n
18 दिसंबर : चीका की फैक्टरी से ट्रॉली का जैक व लोहे का सामान चोरी।

n
30 दिसंबर : कलायत के होटल से पांच पंखे, गैस चूल्हा सहित अन्य सामान चोरी।

पुलिस दिन-रात गश्त कर रही है। चोरों को लगातार पकड़ा जा रहा है और कई आरोपियों को अदालत के माध्यम से जेल भेजा जा चुका है।

-गुरविंद्र सिंह, डीएसपी कैथल


मकान से आभूषण और नकदी चोरी

कैथल। डेरा भाग सिंह क्षेत्र में दो मकानों से चोर हजारों रुपये की नकदी, गहने और अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार पटियाला गया हुआ था। लौटने पर मकानों के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

डेरा भाग सिंह निवासी अजैब सिंह ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ वर्तमान में पटियाला में रह रहे हैं। उनके गांव स्थित मकान में सारा घरेलू सामान रखा हुआ था। 22 दिसंबर की रात चोरों ने उनके घर और पड़ोसी निरंजन सिंह के घर को निशाना बनाया।


गुहला थाना एसएचओ रेखा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed