फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Beware of fake WhatsApp profiles

Kaithal News: फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से रहें सावधान

Thu, 26 Sep 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Beware of fake WhatsApp profiles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर अपराधी पब्लिक को ठगने के लिए रोजाना नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। इन दिनों वाट्सएप पर किसी परिचित की फर्जी प्रोफाइल लगाकर उधार पैसे की मांग कर ठगी कर रहे हैं। ठग वाट्सएप पर लोगों के पास उनके किसी परिचित की तस्वीर लगा कर, मैसेज भेजते हैं और यह बताते हैं कि वह किसी जरूरी मीटिंग में है और कुछ पैसे की जरूरत है।

ऐसे साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि आजकल साइबर ठग किसी परिचित जानकर की फर्जी प्रोफाइल लगाकर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से उधार पैसे की मांग करके ठगी को अंजाम दें रहे हैं। साइबर अपराधी इंटरनेट की दुनिया में सक्रिय रहते हैं। वे लगातार नए मौकों की तलाश में रहते हैं।
विज्ञापन


व्हाट्सएप के जरिए कई बार व्हाट्सएप पर आपके परिचित की तस्वीर लगा कर, साइबर अपराधी आपको मैसेज भेजते हैं और यह बताते हैं कि वह किसी जरूरी मीटिंग में है और कुछ पैसे की जरूरत है। मीटिंग में बात नहीं कर पाएंगे। इसलिए उनके अकाउंट में ही में पैसे डाल दें। इस दौरान वे यह भी बताते हैं कि यह नंबर भी उन्हीं का है। प्रोफाइल फोटो में आपके परिचित की तस्वीर रहती है तो आप रुपये डाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि आपके किसी परिचित का प्रोफाइल फोटो लगाकर अगर आपसे कोई पैसे की मांग करता है तो आप तुरंत सतर्क हो जाइए क्योंकि कोई भी व्यक्ति संकट के समय मैसेज भेज कर मदद नहीं मांगेगा। व्हाट्सएप पर अपने प्रोफाइल फोटो को सुरक्षित करके रखें ताकि उसे कोई चुरा न सके या फिर जो लोग आपके फोन लिस्ट में हैं वही सिर्फ आपका प्रोफाइल फोटो देख सकें। अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हुआ है तो आपको तुरंत ही अपना व्हाट्सएप रिसेट करना है। इसके बाद आपको व्हाट्सएप में दोबारा पहले जैसे ही लॉगिन करना पड़ेगा। उसके बाद आपके अकाउंट पर ओटीपी आएगा और अपराधी द्वारा हैक किया हुआ अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा।


व्हाट्सएप पर जालसाज आपके करीबी बनकर ही आपसे लूट कर सकते हैं। अगर आपसे कोई भी करीबी बनकर मदद मांग रहा है तो सबसे पहले उसे कॉल कीजिए और किसी ओटीपी की जानकारी नहीं दीजिए। इसके अलावा आपको सेफ्टी को बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन विकल्प भी ऑन करना चाहिए। किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed