फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   best performance award

बेहतरीन प्रदर्शन पर सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
best performance award
42-पूंडरी। पुरस्कृत कि गई छात्राओं के साथ स्टाफ सदस्य। - फोटो : Kaithal
पूंडरी। ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को 35वां पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पढ़ाई के साथ खेलकूद आदि में बेहतर प्रदर्शन करने वाली करीब 300 छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा खिलाड़ियों के कोचों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद प्राचार्य डॉ. शशि किरण ने विभिन्न प्रतिभागियों व विजेताओं की प्रशंसा कर उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। डा. शशि किरण ने वार्षिक रिपोर्ट से महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। पुरस्कार वितरण समारोह में लगभग 300 छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2021-22 में खेल कूद, संगीत, नृत्य, कला, गृह विज्ञान, साहित्य, वाणिज्य व भाषा सहित अन्य विभिन्न गतिविधियों में महाविद्यालय, जिला, राज्य, अंतर महाविद्यालय व अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

समारोह में खिलाड़ियों के कोच विकास कुमार कराटे, राम शर्मा क्रिकेट, बलविंद्र फुटबॉल, कर्मवीर वालीबॉल व रमेश फुटबॉल को भी को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आयोजक समिति के सदस्य डॉ. गीता जायसवाल व डॉ. निधि ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. प्रेमलता अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग के साथ अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed