{"_id":"68239cce4ba1cc9d6f0836ec","slug":"benefits-will-be-given-on-first-come-first-serve-basis-kaithal-news-c-18-1-knl1004-646156-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ
Wed, 14 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कृषि विभाग के पास तीन लेजर लेवलर मशीनें उपलब्ध हैं। जिनका प्रयोग जिले के किसानों के खेतों में सरकारी दरों पर समतलीकरण कार्य के लिए किया जाता है। इच्छुक किसान आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटो प्रति व 1075 रुपये प्रति 10 घंटे की फीस 25 किलोमीटर आवागमन तक का चालान साथ में जमा करवाना होगा। यह जानकारी विभाग के उप निदेशक डॉ. बाबूलाल ने दी है।
उन्होंने बताया कि 25 किलोमीटर से अधिक आवागमन पर तीन रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त शुल्क देना होगा। डीजल का खर्च किसान द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा। विभाग की ओर से लेजर लेवलर मशीन व ट्रैक्टर चालक सहित किसान के खेत में भेज कर कार्य करवाया जाएगा। लेजर लेवलर मशीन की ओर से खेत समतल करवाने से खेतों में पानी, खाद, कीटनाशक दवाइयों का एक समान फैलाव होने से उत्पादकता बढ़ती है। इस मशीन से 20 से 25 प्रतिशत पानी, समय व बिजली की बचत होती है। खेत समतल होने से मेड़ों की आवश्यकता नहीं पड़ती। सहायक कृषि अभियंता जगदीश चंद्र मलिक ने बताया कि इच्छुक किसान सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क करके पहले आओ पहले पाओ आधार पर अपना आवेदन जमा करवाकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। संवाद